देवास का दुर्गा मंदिर
इस मंदिर के बारे लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। कोई कहता है यह मंदिर जाग्रत है तो कुछ का मानना है शापित। किसी का दावा है कि यहां की देवी भोग में बलि लेती हैं तो कुछ कहते हैं कि यहां एक महिला की आत्मा भटकती है। मध्यप्रदेश के देवास जिले में स्थित इस ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर से कई कहानियां जुड़ी हुई हैं।